आयरलैंड में 6 साल की भारतीय बच्ची पर नस्लीय हमला
आयरलैंड के वाटरफोर्ड में एक 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची पर 11 से 14 वर्ष के लड़कों के समूह ने बर्बर हमला किया। बच्ची के साथ मारपीट की गई, बाल खींचे गए और साइकिल के पहिए को उसके प्राइवेट पार्ट्स में पुश किया गया ।
हमले के दौरान लड़कों ने चिल्लाकर कहा — “भारत वापस जाओ“।
बच्ची की मां, जो 2016 से आयरलैंड में नर्स हैं, ने कहा:
“मैं उसे बचा नहीं सकी। मेरी बेटी पूछ रही थी – क्या मैं यहाँ की नहीं हूँ?”
यह घटना की नस्लीय घृणा अपराध के रूप में जांच की जा रही है और इस घटना की दुनिया भर में निंदा हो रही है।
डबलिन स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी की है और भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है।
🔸 हाल के हफ्तों में आयरलैंड में भारतीयों पर नस्लीय हमलों में वृद्धि देखी गई है।
🛑 चुप मत रहिए। आवाज़ उठाइए। नस्लवाद – कहीं भी – अस्वीकार्य है।